बिग ब्रेकिंग : संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के सरहद पर पहुंचा 27 जंगली हाथियों का दल... नागरिकों में हड़कंप, पुलिस और वन विभाग सुरक्षा के उपाय में जुटा ...
By -
दिसंबर 31, 2023
0
अंबिकापुर। सरगुजा के लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से विचरण कर रहे 27 सदस्यीय जंगली हाथियों के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे रायगढ़ मार्ग पर लालमाटी में पहुंच जाने से शहर के सरहदी बसाहट क्षेत्र के साथ वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। शहर के नजदीक बड़ी संख्या में जंगली हाथियों के आ जाने से वन और पुलिस विभाग के द्वारा लोगों को सतर्क भी किया जा रहा है। हाथी शहर की ओर न प्रवेश करें इसे लेकर भी कवायदें तेज हो गई है। हाथियों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ने से घटना की संभावना भी बढ़ रही है।
Tags:




