अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन में एक शराबी युवक के अंबिकापुर - शहडोल ट्रेन के नीचे आ जाने से हड़कंप मच गया। युवक ट्रेन की पटरी पर लेट गया था, रेलवे कर्मियों व आरपीएफ के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसे चोट आने पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। यह घटना शनिवार की रात 8.10 बजे हुई। स्टेशन मास्टर राकेश रंजन ने बताया कि ट्रेन परिचालक संतोष कुमार सिंह ने दूर से ही देख लिया था कि एक युवक पटरी पर लेटा हुआ है, उसने सूझबूझ से ट्रेन रोक युवक की जान बचाई । युवक के लिए परिचालक संतोष कुमार सिंह देवदूत बना, घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।
ब्रेकिंग: अंबिकापुर - शहडोल ट्रेन के नीचे पटरी पर लेट गया शराबी युवक... ऐसे बची जान... देखें कौन बना भगवान ....
By -
दिसंबर 31, 2023
0

Tags: