दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को आज राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद आतंकी घटनाओं में 70 फीसदी तक कमी आई है। घुसपैठ में कमी आई है। पत्थर बाजी करने वाले हाथों में अब लैपटाप है। आतंकी फंडिंग मामले में 229 गिरफ्तार किए गए। देश की एक इंच जमीन भी नहीं जाने दूंगा। पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है। इसे कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। एक देश में दो कानून, दो झंडा दो निशान कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला एतिहासिक है। कश्मीर की महिलाओं को न्याय देने का काम पीएम मोदी जी ने किया। विकास के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा का प्रावधान धारा 370 जाने के बाद हुआ। कश्मीर के विकास में धारा 370 नासूर बनी हुई थी, जिसे हटाने का काम पीएम मोदी ने किया। इसके बाद से जम्मू कश्मीर में विकास की गंगा बह गई। अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राज्य बनेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू गांधी के कार्यकाल में लिए गए निर्णय पर भी जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के हमले के दौरान भारतीय सेना जीत रही थी और लगातार आगे बढ़ रही थी मगर नेहरू गांधी ने बीच में ही युद्ध रोक पीओके की बीमारी बना ली। यदि तीन दिन और रुक जाते तो उसी समय जम्मू कश्मीर को सेना पूरी सुरक्षा में ले लेती। पाक अधिकृत कश्मीर की बीमारी नही होती। उन्होंने कहा कि धारा 370 का फायदा केवल तीन परिवारों ने उठाया।
नोट गिनते 27 मशीनों की सांसे फूल गई
अमित शाह ने कहा कि उड़ीसा में नोट गिनते गिनते 27 मशीनें गर्म हो गए,मशीनों की सांसे फूल गई। मगर नोट खत्म नहीं हुए। ऐसा भ्रष्टाचार देश ने पहली बार देखा। शराब में भरष्टाचार किया गया, देश को लुटा गया। झारखंड में एमपी के घर से करोड़ों रुपए मिला, मगर इंडिया गठबंधन चुप है।
कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग की उपेक्षा की
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा ओबीसी वर्ग की उपेक्षा की रही है । जब उनके पास मौका था तो ओबीसी आयोग को मान्यता नहीं दिया गया।




