बर्बरता ... उन्मादियों ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया... खंभे से बांध कर पीटा.... बेटे के प्रेम संबंधों की चुकानी पड़ी कीमत ... सात गिरफ्तार ...

बर्बरता ... उन्मादियों ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया... खंभे से बांध कर पीटा.... बेटे के प्रेम संबंधों की चुकानी पड़ी कीमत ... सात गिरफ्तार ...

khabrigullak.com
By -
0


 सूत्र। कर्नाटक के बेलगावी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए एक महिला को न सिर्फ निर्वस्त्र कर घुमाया गया बल्कि बिजली खंभे से बांधकर मारपीट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पीड़िता का पुत्र गांव की ही सजातीय युवती से प्रेम करता था, वह प्रेमिका को संग ले भाग गया तो युवती के घरवालों ने युवक की मां के साथ हैवनीय की। बेलगावी के पुलिस कमिश्नर सिद्धरमैया ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि युवक , युवती एक ही समुदाय के हैं। रविवार की देर रात वे भाग गए थे, यह बात पता चलने पर युवती के घरवाले और रिश्तेदार युवक के घर घुस गए और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार करने लगे। सूचना पर पुलिस ने महिला को उन्मादियों के कब्जे से मुक्त करा अस्पताल में भर्ती कराया। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)