शर्मनाक : युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर चलती कार में गैंग रेप... पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ...

शर्मनाक : युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर चलती कार में गैंग रेप... पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ...

khabrigullak.com
By -
0


 उत्तरप्रदेश/ सूत्र। लखनऊ क्षेत्र में चलती कार में एक युवती के साथ बलपूर्वक गैंगरेप का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। तीन दरिंदों ने नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस तत्काल एक्शन में आई और तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर लिया है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने मीडिया को बताया कि एक सेवानिर्वित्त अधिकारी की 22 वर्षीया पुत्री का केजीएमयू के मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इसके लिए वह अस्पताल जाती थी। इसी बीच अस्पताल के बाहर स्तिथ एक चाय दुकान के कर्मचारी सत्यम मिश्रा से उसकी बातचीत होती थी। सत्यम ने इसका गलत फायदा उठाते हुए अपने  दो साथी मो. असलम और मो. सुहैल के साथ के साथ मिल कार से उसका अपहरण किया और नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)