वन विभाग का अमला सुस्त ... मणिपुर पुलिस ने इमारती से भरी पिकप किया जब्त ...
By -
दिसंबर 12, 2023
0
अंबिकापुर। शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र में साड़बार बैरियर के पास पिकअप से भरी इमारती लकड़ी को पुलिस ने जप्त किया है। मणिपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सुबह एक पिकअप में इमारती लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है, सूचना पर मणिपुर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर पिकअप को रोक जांच की गई । जिसमें साल की इमारती 5 नग लोड था। बताया जा रहा है कि वन विभाग का मैदानी अमला सुस्त है। कतिपय वन अधिकारियों की मिली भगत से लकड़ी तस्कर सक्रिय हैं। वहीं वन भूमि पट्टा के चलते भी जंगल का बड़ा रकबा अवैध कटाई की भेंट चढ़ गया।




