छग के नए सीएम विष्णु देव और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ... पीएम मोदी भी होंगे शामिल... पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर सहित सभी पंचायत में होगा लाइव प्रसारण......

छग के नए सीएम विष्णु देव और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ... पीएम मोदी भी होंगे शामिल... पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर सहित सभी पंचायत में होगा लाइव प्रसारण......

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। प्रधानमंत्री श नरेन्द्र मोदी की  उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी  नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक जनता के देखने सुनने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इंतजाम किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पी जी कॉलेज ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण होगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों में भी लाइव प्रसारण देखने हेतु व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर  कुंदन कुमार द्वारा समस्त आवश्यक व्यवस्था के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर के साथ पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैठक व्यवस्था, प्रसारण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अभी आवश्यक व्यवस्था तत्काल किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर  एएल ध्रुव,  सुनील नायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)