इस लिए हुई हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी अरविन्द पैकरा का जान पहचान पूर्व से चलगली डांडपारा लुन्ड्रा निवासी अंकित उर्फ़ संतोष यादव था जो आरोपी अरविन्द पैकरा के घर में परिवार के लोगो की असामायिक मौत के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि आरोपी अरविन्द पैकरा कि चाची सामलिया पैकरा जो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता हैं जो धीरे धीरे करके जादू टोना कर घर के लोगो कों मार रही हैं, आरोपियों द्वारा मिलकर सामलिया पैकरा कों जान से मारने का प्लानिंग कर आरोपी अंकित उर्फ़ संतोष यादव द्वारा स्वयं को परियोजना कार्यालय का बाबू होना बताते हुए मृतिका कों पूर्व में फ़ोन कर कार्यालयीन कार्य से मिलना आवश्यक होना बताते हुए मिलने के लिया बोलता था, मृतिका घटना दिनांक 22/07/24 कों मिलने कों तैयार हुई, मृतिका कों परियोजना अधिकारी से मिलवाने की बात बोलकर झांसे में लेकर घटना दिनांक 22/07/24 कों आरोपी अरविन्द पैकरा द्वारा गाँव के व्यक्ति से से माँगा गया बोलेरो वाहन लेकर अंकित उर्फ़ संतोष यादव कों दिया अंकित उर्फ़ संतोष यादव अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक कों अपने साथ लेकर मृतिका सामलिया पैकरा कों लेने मंगारी सीतापुर बोलेरो वाहन से गया, बोलेरो वाहन के पीछे आरोपी अरविन्द पैकरा एवं उसका भाई समित पैकरा भी दो मोटरसायकल में पीछे पीछे थे, जो आरोपी अंकित उर्फ़ संतोष यादव एवं विधि से संघर्षरत बालक बोलेरो वाहन में सामलिया पैकरा कों बैठाकर दोपहर में ले गए, परियोजना अधिकारी के व्यस्त होने की बात बोलकर झांसे में लेकर मृतिका सामलिया पैकरा कों इधर उधर घुमाते रहे, बाद शाम होने पर आरोपियों द्वारा पूर्व में रखे गए महुआ शराब कों मृतिका से पीना पूछकर दिए और रात होने पर मृतिका अपने घर जाने कि जिद करने लगी जिस पर आरोपियों द्वारा चलगली में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद साहब से मिल लेने की बात बताये और बाद में घर छोड़ देने की बात बोलते हुए चलगली सेमरडीह स्कूल के पास ले गए, बोलेरो वाहन के पीछे पीछे अरविन्द पैकरा और समित पैकरा भी बोलेरो वाहन के पीछे पीछे अपने मोटरसायकल से सेमरडीह पहुंच गए थे और गाड़ी कों रोके, पीछे से अरविन्द पैकरा और समित पैकरा बोलेरो के बीच गेट कों खोलकर सामलिया पैकरा के गले में पहने साफे से मृतिका का गला दबाकर हत्या कारित कर दिए और मृतिका के शव कों सेमरडीह स्कूल के पीछे सेप्टिक टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर मौक़े से फरार हो गए, बाद में मृतिका का बैग से दस्तावेज निकलकर जलाना एवं खाली बैग कों चेंद्रा पुलिया के पास फेकना बताया गया और आगे रास्ते में मोबाइल कों तोड़कर जंगल में फेकना बताये हैं।आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 187/24 धारा 103(1), 238, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका के जलाये गए दस्तावेज, खाली बैग, टुटा हुआ मोबाइल कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी/14/ बी/ 4287 एवं 02 नग मोटरसायकल एवं घटना में प्रयुक्त किया गया सिम जप्त किया गया हैं।
कार्रवाई में यह रहे सक्रिय
कार्यवाही में थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह,सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण पाल आरक्षक दीपक पाण्डेय, हेमंत लकड़ा, अमित विश्वकर्मा विकास सिंह, संजू चौबे, राहुल सिंह, लालदेव सिंह, अनिल बड़ा, अनिल मरावी, वीरेंद्र खलखो, निरंजन बड़ा, कपिल देव, प्रेम मरावी शामिल रहे।




