अंबिकापुर के चिकित्सक पुरानी मर्सिडीज कार खरीदने के चक्कर में 48 लाख रुपए की ठगी के हुए शिकार.. कोतवाली पुलिस ने मुंबई के 2 कार विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर...
By -
जुलाई 29, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अभिजीत जैन पुरानी मर्सिटीज कार खरीदने के चक्कर में 48 लाख रुपए की ठगी के शिकार हो गए। धोखाधड़ी के इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुंबई के 2 कार विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार चिकित्सक ने मुंबई के कांदीवली के रहने वाले आरोपी जैद खान और हफीजल रहमान से 8 लाख में पुरानी मर्सडीज कार खरीदने अगस्त 2020 के पहले सौदा किया था। एडवांस के तौर पर कुल 14 लाख 50 हजार रूपए खाते में लेंने के बाद अगस्त 2020 में उन्हें मर्सिटीज कार क्रमांक जीजे 05 जेपी 5005 मॉडल जीएलई 250 डी मुंबई से अम्बिकापुर भेज उन्हें दस्तावेज पूर्ण होने तक टेस्ट के लिए रखने के लिए कहा गया था इसके बाद 17 लाख 50 हजार और लेकर कार को छोड़ गए। बाद में 7 फरवरी 2021 को 11 लाख रूपए और लेकर उनके पसंद की दूसरी मर्सडीज कार भेजने का झांसा दे राशि खाता में डलवा आरोपी स्वयं आकर पहली कार ले गया। आरोप के तहत चिकित्सक कार ले जाने के पूर्व तक कुल 48 लाख रूपए भुगतान कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें न कार मिली और न ही रुपए वापस हुए। चिकित्सक की शिकयत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।




