गंगापुर के जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे अंबिकापुर विधायक.. समस्याओं का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ... इस वार्ड में यह समस्याएं आई सामने..

गंगापुर के जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे अंबिकापुर विधायक.. समस्याओं का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ... इस वार्ड में यह समस्याएं आई सामने..

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। नगर निगम अंबिकापुर द्वारा जन समस्या निवारण पखवाड़ा अंतर्गत गंगापुर के तहत में शासकीय प्राथमिक शाला गंगापुर तुलसी चौक में आयोजित शिविर में  अंबिकापुर के  विधायक  राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए, उन्होंने वार्डवार  शिविरों में प्राप्त शिकायतों का तत्परता से  निराकरण के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। समस्याओं का निराकरण  शीघ्रता से होने से सरकार के प्रति लोगों में भरोसा भी बढ़ेगा। जनसमस्या निवारण शिविर में स्थानीय रहवासियों द्वारा  नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, जलापूर्ति,  लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों की मरम्मत,  स्ट्रीट लाइट्स सुधार  जैसी अनेक समस्याएं के आवेदन प्राप्त हुए।  विधायक राजेश अग्रवाल ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा,संतोष दास, शैलेंद्र शर्मा, आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता संतोष रवि, प्रशांत खुल्लर, अवधेश पाण्डेय, दुष्यंत बजाज,  प्रदीप पैकरा, प्रियंका सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)