इमारती लोड पिकप लुट गिरोह का फरार चौथा आरोपी भी धराया... 2 माह पूर्व हुई थी घटना, वारदात का तरीका जान चौंक जाएंगे आप...
By -
जुलाई 29, 2024
0
अंबिकापुर। धौरपुर थाना क्षेत्र में इमारती लोड पिकप के आगे स्कॉर्पियो अड़ा चालक की बेदम पिटाई कर पिकप की लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस ने फरार चौथे आरोपी संदीप लकड़ा 28 वर्ष निवासी मरकाडांड आमाटिकरा थाना राजपुर जिला बलरामपुर को भी आज सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता पाई है। करीब 2 माह पूर्व हुए इस वारदात में पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपी नर्मदा सिंह, पारस सिंह, जवाहिर आयाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि फरार आरोपी संदीप की पातासजी की जा रही थी। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो थाना प्रभारी आरएन पटेल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन सीजी/15/सीडब्लू/2317, घटना के दौरान लूटा हुआ पीकप वाहन मय 18 नग सरई लकड़ी सिल्ली कुल किमती लगभग 11 लाख रुपये जब्त किया गया था। आरोपियों द्वारा पीकप वाहन की लूटपाट करने पश्चात प्रार्थी अंजय टोप्पो निवासी करदोनी थाना लुन्ड्रा को धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग भी की गई थी। उन्होंने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी अंजय टोप्पो साकिन करदोनी थाना लुन्ड्रा द्वारा दिनांक 30/05/24 को थाना धौरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक 29/05/24 कों प्रार्थी अपने ड्राइवर विवेक यादव के साथ शादी का सामान पीकप वाहन में लोड कर शंकरगढ़ पहुंचाने गया था, वापस आते समय पीकप वाहन मे 18 नग सरई लकड़ी का सिल्ली लेकर वापस आ रहा था, इसी बीच दिनांक 30/05/24 को देर रात स्कार्पियो वाहन मे सवार नर्मदा सिंह, पारस सिंह, जवाहिर आयाम एवं संदीप लकड़ा द्वारा उक्त पीकप वाहन को ओवरटेक कर स्कार्पियो वाहन को सामने अड़ा कर ड्राइवर के साथ मारपीट करने पर ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया, ड्राइवर के भाग जाने पर आरोपी पारस एवं जवाहिर प्रार्थी को अपने स्कार्पियो वाहन मे बैठाकर ले गए एवं आरोपी नर्मदा एवं संदीप लकड़ा पीकप वाहन को लेकर मौक़े से भाग गए, और पारस एवं जवाहिर प्रार्थी को परसा में छोड़कर मौक़े से फरार हो गए। बाद में आरोपी नर्मदा एवं जवाहिर द्वारा प्रार्थी को मोबाइल फ़ोन से धमकी देते हुए 2 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 45/24 धारा 394, 34 भा.द.वि.का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले में शामिल 3 आरोपी पारस सिंह एवं जवाहिर आयाम को 30/05/24 को एवं आरोपी नर्मदा सिंह को दिनांक 23/07/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, मामले के फरार आरोपी संदीप लकड़ा की तलाश की जा रही थी। जिसे आज पकड़ जेल भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक आरएन पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, सहायक उप निरीक्षक रामधनी सिंह, आरक्षक परमेश्वर सोनी, सयनाथ लकड़ा शामिल रहे।




