ADD

बड़ी खबर: अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बतौली के चिरंगा मोड़ के समीप बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनांक मौत, दो घायल, मंगलवार को देर शाम हुई घटना....

0


 बतौली(AKG)। अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बतौली थाना क्षेत्र के चिरंगा मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने सामने भिड़ंत होने से दो युवकों की दर्दनांक मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। दुर्घटना में बाइक सवार अन्य दो युवकों को गंभीर चोट आई है। खबर पर बतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतकों, घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया। अभी तक मृतकों, घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक भी कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। मृतकों, घायलों के पहचान की कोशिश की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)