बतौली। AkG। अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बतौली थाना क्षेत्र के चिरंगा मोड़ के समीप बाइक हादसे में घायल तीसरे युवक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।



