ADD

विडंबना: साढ़े आठ घंटे से पुलिस के आने का हो रहा इंतजार... ज्वेलरी दुकान में चोरी का मामला, दरवाजे पर बैठ राह ताक रहा परिवार..

0

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में चोरों द्वारा एक ज्वेलरी दुकान खंगाले जाने की सूचना के साढ़े आठ घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक मौके पर झांकने तक नहीं पहुंच पाई है। दूकान में चोरी से पीड़ित परिवार दरवाजे के सामने बैठ पुलिस के आने की प्रतिक्षा कर रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के इस रवैए पर सवाल भी उठाया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को सुबह 6 बजे ही दी गई है मगर दोपहर ढाई बज जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पुलिस द्वारा सुबह खोजी कुत्ते से सुराग लगाने की जानकारी दी गई थी मगर आधे घंटे के  रास्ते वाली  अंबिकापुर की दूरी कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की डॉग स्क्वायर्ड टीम तय नहीं कर पाई है। परिजनों ने कहा कि पुलिस के नहीं आने के कारण अभी तक चोरी गए सामानों की जानकारी नहीं मिल पाई है। चोरों ने बीती रात रानी ज्वेलर्स के चैनल गेट और शटर का ताला तोड़ वारदात को अंजाम है। पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच में देरी के लिए अंबिकापुर से कैलाश गुफा के लिए निकली कांवर यात्रा की ड्यूटी को भी प्रमुख कारण माना जा रहा है।  सीतापुर थाने के अधिकारी कर्मचारियों की भी कांवर यात्रा मार्ग के अलावा विभिन्न आयोजन स्थलों पर लगाई गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)