ADD

उदयपुर ब्लॉक में प्रस्तावित कोल खदान के लिये 2 अगस्त को होने वाले जनसुनवाई में प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण एकजुटता से रखें अपना पक्ष - टीएस

0

 

अम्बिकापुर। उदयपुर ब्लॉक में कोल उत्पादन हेतु प्रस्तावित खदान के लिये 2 अगस्त को जनसुनवाई  सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में कोल उत्पादन हेतु प्रस्तावित खदान के लिये 2 अगस्त को जनसुनवाई होना है। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव ने उदयपुर क्षेत्र के प्रस्तावित ग्रामीणों से आग्रह किया है कि एक महत्वपूर्ण बैठक 2 अगस्त को प्रस्तावित कोल खदानों के पर्यावरण स्वीकृति हेतु बुलाई गई है। जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्रामीण एकजुटता के साथ कोई भी फैसला लें। आपका फैसला लम्बे समय तक क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि जनसुनवाई के दौरान समस्त प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण एकजुटता के साथ अपना पक्ष रखें। एकता में ही सफलता निहित है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)