खबरी गुल्लक।AKG। अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बतौली थाना क्षेत्र के चिरंगा मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइक की भिड़ंत में काल के गाल में समाए तीनों मृतकों की पहचान करते हुए पुलिस ने आज बुधवार को दूसरे दिन पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तेज रफ्तार ने तीन परिवार की खुशियां छीन ली। जवान बेटों की मौत से परिजन सदमे में है, पोस्टमार्टम के बाद परिजन जब शव लेकर गांव में पहुंचे तो समूचा बस्ती उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे चिरांग मोड के समीप दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों ने मौके जबकि तीसरे युवक की अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हुई थी। इस हादसे में बाइक सवार चौथे युवक को गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के तत्काल बाद मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान ग्राम उदारी लुण्ड्रा निवासी शशिकांत मिंज पिता संजय मिंज 18 वर्ष, शुभम टोप्पो पिता लल्लू टोप्पो 16 वर्ष और धर्मजयगढ़ के बरपाली निवासी रोहित टोप्पो पिता गोविंद टोप्पो 18 वर्ष के रूप में की गई थी। जबकि घायल की पहचान अरविंद टोप्पो पिता किशुन टोप्पो 22 वर्ष निवासी बरपाली के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक घटना दिवस 30 जुलाई को रोहित और अरविंद अंबिकापुर से बाइक से वापस लौट रहे थे जबकि शशिकांत और शुभम बतौली से उदारी लौट रहे थे, तभी रास्ते में चिरंगा मोड़ के पास उक्त हादसा हुआ था। मौके पर रोहित टोप्पो, शशिकांत की मौत हुई थी जबकि शुभम टोप्पो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।
पलक झपकते ही बुझ गया तीन घरों का चिराग... मृतकों का शव घर पर पहुंचते ही उमड़ पड़ा पूरा गांव.. गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार...
जुलाई 31, 2024
0