ADD

अरे यह क्या... नर्सरी के बच्चे ने धाएं से चला दी गोली, मच गई अफरातफरी.. मचा जमकर बवाल, देखे हैरान कर देने वाली घटना...

0



खबरी गुल्लक।। हैरान कर देने वाली एक घटना में  पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचे नर्सरी के 5 साल के बच्चे ने कक्षा तीसरी के छात्र पर फायर कर दिया।  बुधवार को बिहार के सुपौल जिले के  लालप‌ट्टी इलाके के निजी स्कूल में यह घटना हुई। गनीमत था कि छात्र को बांह में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल के संचालक संतोष कुमार को हिरासत में लिया है। घायल छात्र का नाम आसिफ बताया जा रहा है। घटना के बाद स्कूल में जमकर बवाल हुआ। नर्सरी के बच्चे के पास पिस्तौल कहां से आया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्चे के पिता पूर्व में उक्त स्कूल के गाड़ थे, जो घटना के बाद बच्चे को लेकर फरार हो गया। 




 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)