अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक । 24 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य बजट 2026-27 की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत इस बजट ने उद्योग, व्यापार और रोजगार सृजन पर विशेष जोर देते हुए राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह बजट व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, एमएसएमई क्षेत्र को दिए गए प्रोत्साहन, निवेश आकर्षण के उपाय सराहनीय हैं। विशेष रूप से औद्योगिक पार्कों का विस्तार, सब्सिडी योजनाओं में वृद्धि और लॉजिस्टिक्स सुधार से राज्य में निवेश का नया दौर शुरू होगा। किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए की गईं व्यवस्थाएँ भी कमाल की हैं। उन्होंने कहा कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स इस बजट के सफल कार्यान्वयन के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

.jpg)






















