अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ के महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने विष्णुदेव सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रक्रिया देते हुए कहा कि बजट निराशाजनक है। यह बजट आम जनता, किसानों और युवाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। शिक्षा, उद्योग और कनेक्टिविटी पर जोर देने का दावा करता है, लेकिन वास्तव में ग्रामीण विकास, कृषि और रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं हैं। महंगाई और बेरोजगारी पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। बजट में किसानों के लिए पुरानी योजनाओं पर ही निर्भरता है, जबकि धान उत्पादक क्षेत्र को नई राहत की जरूरत थी।



