अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
अंबिकापुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने छत्तीसगढ़ बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट घाटे वाला है, जहां राजस्व व्यय विकास कार्यों पर हावी है। आदिवासी बहुल सरगुजा संभाग को पर्याप्त फंड न मिलने से स्थानीय निकाय कर्जदार हो रहे हैं। बजट में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए घोषणाएं हैं, लेकिन अमृत मिशन 2.0 जैसे पेयजल प्रोजेक्ट में देरी से शहर के नए इलाके उपेक्षित हैं। सूरगुजा जैसे पिछड़े जिलों में सड़क मरम्मत महीनों बाद भी अधर में लटके हैं। शहरीकरण के नाम पर रायपुर- बिलासपुर को प्राथमिकता, जबकि बस्तर में भी प्रावधान किया गया है मगर सरगुजा उपेक्षित है।

.jpg)






















