अंबिकापुर ।। खबरी गुल्लक।।
संभागीय आबकारी उड़ादस्ता की टीम ने नशे के सौदागरों पर नकेल कसते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के लीडरशिप में 29 अप्रैल 2026 को सरगुजा जिले में 4 बड़ी कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई - आसडांढ घंघरी बाज़ार
अक्षय जायसवाल कर्रा, राजपुर, बलरामपुर को दबोचा।
कब्जे से 120 REXOGESIC + 120 AVIL इंजेक्शन जब्त। वैल्यू: 1.20 लाख रुपये! 💉🚨
दूसरी कार्रवाई - किराए के मकान में दबिश
ओम उर्फ शौर्य पाठक मूल बिहार, रहता सरगवां फरार!
38 REXOGESIC + 38 AVIL इंजेक्शन बरामद।
वैल्यू: 38,000 रुपये। पेशाब के बहाने चकमा देकर भागा – पतासाल जारी!
तीसरी कार्रवाई: पीजी कॉलेज ग्राउंड पर रात का गश्त
विवेक कुमार सोनी, प्रिंस एक्का राजपुर बलरामपुर
झोलों से 40 REXOGESIC + 40 AVIL इंजेक्शन पकड़े।
वैल्यू: 40,000 रुपये!
कानूनी धारा: NDPS एक्ट 22(सी)
आरोपी अक्षय, विवेक, प्रिंस को कोर्ट रिमांड पर जेल भेजा गया।
फरार ओम
की तलाश तेज कर दी गई है।जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली सिंह मार्कण्डेय के गाइडेंस में जीरो टॉलरेंस ! नशामुक्त सरगुजा का मिशन ऑन के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह रहे सक्रिय
आबकारी मुख्य आरक्षक: कुमारू राम, अशोक सोनी, रमेश दुबे।
नगर सैनिक: गणेश पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता।
महिला सैनिक: राजकुमारी सिंह, चंद्रावती।




