ADD

खंडहर में अंग्रेजी शराब का जखीरा छुपा मालामाल होने की सपना देख रहा था दया... सरगुजा पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर खिला दी जेल की हवा...!

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 30 अप्रैल 2026

 साइबर सेल अंबिकापुर और थाना लुंड्रा की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेराडीह लुण्ड्रा निवासी दया साहू के कब्जे से 101.46 लीटर अंग्रेजी शराब और  डस्टर कार समेत कुल 5,09,260 रुपये कीमत की संपत्ति जब्त करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया  है। आरोपी ने मध्यप्रदेश से अवैध शराब का खेप लाया था। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को नशे के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में पुलिस ने नशे के सौदागरों को दबोचने मुखबिरों का जाल बिछाया है। जिससे लगातार कामयाबी मिल रही है। 

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 29 अप्रैल को त्वरित कार्रवाई की। सूचना थी कि मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में शराब लाकर बहेराडीह के एक पुराने खंडहर घर में छिपाने वाला दया साहू इसे आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से बेच रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी अपनी डस्टर कार नंबर CG 11 MB 5170 से सड़क की ओर भागने की कोशिश करने लगा।  रोककर पूछताछ में उसने अपना नाम दया साहू बताया।

 कार की तलाशी ली गई। डिक्की से 6 नग 750 मिलीलीटर की आफ्टर डार्क व्हिस्की की बोतलें कार्टून डब्बे में गोवा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और 300 नग 180 मिलीलीटर की बोतलें बरामद हुईं। कुल 101.46 लीटर शराब की कीमत 92,060 रुपये आंकी गई। इसके अलावा, डस्टर कार की कीमत करीब 4,17,200 रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई में  सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा, शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक महेश कुमार, जयदीप सिंह, विकास सिन्हा, भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, अमन पूरी, इब्नुल खान, बालेश्वर सिंह और राजकुमार यादव की अहम भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)