अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 30 अप्रैल 2026
सरगुजा के मणिपुर थाना क्षेत्र में ऋतिक रोशन की हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन दिनों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त करने में सफलता पाई है।
पुलिस ने बताया कि घटना 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे आवेदक रितिक रोशन ठाकुर निवासी अंबिकापुर अपनी मोटरसाइकिल से हरी मंगलम होटल वीडियो शूट करने बाबूपारा गया था । उसने होटल के सामने बाइक खड़ी किया था ,रात 11:30 बजे लौटने पर उन्हें मोटरसाइकिल गायब मिली। रितिक ने तत्काल थाना मणिपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर धारा 305(B) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। Dig और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश और थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सीपी तिवारी के नेतृत्व में टीम ने फौरन जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा संदिग्धों से पूछताछ की गई। मुखबिरों को तैनात कर निगरानी बढ़ाई गई। सूचना मिली कि राजू नगेसिया, दिव्यांशु बघेल और विजय सोनकर ने मिलकर 27 अप्रैल को ही यह चोरी की है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पूछताछ में तीनों ने जुर्म कब्जा स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी विजय कुमार सोनकर पिता रामू सोनकर 20 वर्ष निवासी घुटरापारा थाना मणिपुर,दिव्यांशु बघेल पिता दीपक बघेल 18 वर्ष निवासी बिही बाड़ी थाना मणिपुर, राजू नगेसिया पिता लखन नगेसिया 19 वर्ष निवासी जिला अस्पताल के पास दर्रीपारा, थाना मणिपुर को गिरफ्तार कर,इनकी निशानदेही 2 मोटरसाइकिल जब्त किया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय रवि, आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येंद्र दुबे, रामाशंकर यादव, आरक्षक रमेश राजवाड़े, जितेश साहू तथा सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।



