अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर पीजी कॉलेज के सामने सड़क हादसा में घायल हुए युवक को मानवाधिकार एसोशिएसन के संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के द्वारा अपनी वाहन से मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 5 जूलाई 2026 की रात करीब पौने दस बजे सड़क हादसे में घायल युवक सड़क पर ही पड़ा हुआ था। लोगों के द्वारा संजीवनी एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया था, इधर मार्ग से गुजर रहे आकाश अग्रवाल की नजर घायल युवक पर पड़ी, घरना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने
एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाए अपनी वाहन से ही मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया। उनके इस मानवीय पहल, मदद की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। बताया जा रहा था कि एंबुलेंस के इंतजार में समुचित उपचार में विलंब होने से युवक की हालत लगातार बिगड़ रही थी। चिकित्सकों ने भी आकाश अग्रवाल के तत्परतापूर्वक किए गए पहल की सराहना की है। विदित हो कि मानवाधिकार एसोशिएसन के संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के द्वारा इसके पूर्व भी सड़क हादसे के कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने तत्काल पहल कर लोगों की जान बचाई है। नागरिकों ने आकाश अग्रवाल के इस पहल को शानदार बताते हुए कहा है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है।





