मात्र पांच हजार रुपए के लिए बिखर गया सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले पहाड़ी कोरवा का परिवार.... मदहोश पत्नी जब रुपए नही दे पाई तो पति ने उतारा मौत के घाट,.. जाने कहां हुई घटना...

मात्र पांच हजार रुपए के लिए बिखर गया सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले पहाड़ी कोरवा का परिवार.... मदहोश पत्नी जब रुपए नही दे पाई तो पति ने उतारा मौत के घाट,.. जाने कहां हुई घटना...

khabrigullak.com
By -
0

 


ब्रेकिंग ( महेश यादव) मैनपाट। सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने के बाद एक पहाड़ी कोरवा दंपती का परिवार मात्र 5 हजार रूपए के लिए बिखर गया। मजदूरी में मिले उक्त राशि को मांगे जाने पत्नी जब नही नही दे पाई तो आग बबूला हुए पति ने डंडे से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया।यह घटना मैनपाट के ग्राम पंचायत मलतीपुर के आश्रित ग्राम जंगलीजोबा में घटी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति शीतल पहाड़ी कोरवा 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर आरोपी की पत्नी राजकुमारी का शव बरामद कर,पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पति - पत्नी दोनो नशे के आदी थे। मजदूरी में उन्हें पांच हजार रूपए मिला था, जिसमें से पांच सौ रुपए का उन्होंने शराब पीया था। शेष रुपए उसकी पत्नी रखी थी। कुछ देर बाद पति ने राशि के बारे में पूछताछ की तो पत्नी नशे में होने के कारण नही बता पाई थी जिससे आवेश में आकर पति ने उसकी हत्या कर दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया गया था और आज आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाई में थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, राजेश पांडेय, जीतन लकड़ा, देव दत्त सिंह, विजय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

दादा दादी के पास थे बच्चे

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के बच्चे दादा दादी के घर पर थे। मां की हत्या और पिता के जेल जाने से उनके तीनों बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी भी दादा दादी पर आ गई है। नशे के कारण एक और परिवार तबाह हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)