बिलासपुर के युवक की हत्या कर रस्सी से बांध फेंका शव, तीन दिन से था गायब, पुलिस जांच में जुटी जाने किस इलाके में हुई वारदात......

बिलासपुर के युवक की हत्या कर रस्सी से बांध फेंका शव, तीन दिन से था गायब, पुलिस जांच में जुटी जाने किस इलाके में हुई वारदात......

khabrigullak.com
By -
0


सूरजपुर( ब्यूरो)। 15 जून. बिलासपुर के एक युवक की 

ओडगी के ग्राम कुप्पा के समीप महान और रेंड नदी के  ऊपरी  दम्मा ढींगरा में अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर शव रस्सी के बांध कर फेंके जाने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक का कमर और पैर रस्सी से बंधा हुआ था। आज मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान परिजनों के द्वारा धीरेंद्र राजवाड़े उर्फ छोटू पिता मुन्ना राजवाड़े 21 वर्ष निवासी बिलासपुर के रूप में की।  मृतक का पिता राजमिस्त्री है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धीरेंद्र राजवाड़े दो - तीन दिनों से घर नही आ रहा था। आज सुबह उक्त स्थल पर पानी में तैरता शव मिलने की सूचना मिली। इस खबर पर वे मौके पर पहुंचे तो शव उनके पुत्र का ही निकला। घटना स्थल की मृतक के घर से दूरी लगभग डेढ़ किमी की है।  अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को रस्सी से बांध कर फेंका गया होगा। खबर पर ओडगी पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया गया। उसकी हत्या किस वजह से किनके द्वारा की गई यह अभी स्पष्ट नही हो सका है।

अंबिकापुर की फेरेंसिक टीम ने की जांच

इस घटना की खबर पर अंबिकापुर एफएसएल अधिकारी कुलदीप कुजूर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव में कोई बाहरी चोट नजर नही आ रहा है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकिस्तको के द्वारा पसली की हड्डी टूटे होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।

बीहड़ क्षेत्र है घटना स्थल  

पुलिस ने बताया की घटना स्थल काफी बीहड़ क्षेत्र है। वहां तक पहुंचने के लिए करीब डेढ़ किमी पैदल चलना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक आमतौर पर उस इलाके में कोई नहीं जाता। मछली पकड़ने वाले लोग ही कभी कभार जाते हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)