अंबिकापुर। एक युवक ने अपने वास्तिवक नाम और पहचान को छुपाते हुए फर्जी नाम रख दूसरे धर्म की युवती है पहचान बढ़ाई और कोर्ट मैरिज करने ले आया अंबिकापुर। विवाह के लिए युवक दस्तावेज में जब अपना वास्तविक नाम लिखवाने लगा तब उसके करतूत का भांडा फूटा और देखते ही देखते यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। नाराज लोगों की भीड़ न्यायालय परिसर में जुटने के साथ युवक को पकड़ बेदम पिटाई भी कर दी। इस मामले में युवती द्वारा कैमरे के समक्ष दिए गए बयान में स्पष्ट किया गया है कि उक्त युवक ने
अपना नाम राहुल बता उससे दोस्ती की थी और बुधवार को अंबिकापुर कोर्ट मैरिज करने के लिए लाया था। उसका असली नाम नही पता। इधर युवक द्वारा बनवाए गए वैवाहिक दस्तावेज में अपना वास्तविक नाम दर्ज कराया गया था, जिसमें दूसरे समुदाय से संबंधित नाम था। नागरिकों का कहना है कि यह लव जेहाद जैसा मामला है, युवक पर कठोर कार्यवाई होनी चाहिए। इस मामले में सरगुजा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि युवती का गांधीनगर थाना में महिला प्रभारी के समक्ष बयान दर्ज कराया जा रहा है। बयान के आधार पर यदि कोई अपराध पारा गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। युवक को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। बताया जा रहा है कि युवती कोंडागांव की रहने वाली है और युवक बलरामपुर जिले का है। दोनो के बीच कैसे दोस्ती हुई यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस द्वारा युवती का बयान दर्ज की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को लव जिहाद नही बल्कि मानव तस्करी से जुड़ा मामला बताया है।
हुआ fir
इस मामले में पुलिस ने युवती के बयान के बाद युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आज दूसरे दिन अपराध दर्ज कर लिया है। एसडीओपी अखिलेश कौशिक के बताया कि युवक पहले से शादी सुदा था और चार बच्चे का पिता भी था। उसने युवती से यह बात छुपाते हुए खुद को राहुल सिंह होना बता युवती से पहचान बढ़ाई थी। जबकि वह दूसरे धर्म का था और उसका वास्तविक नाम भी कुछ और था। उन्होंने बताया कि 370, 417, 120 बी के तहत आरोपी नूर आलम उर्फ राहुल और युवती की सहेली शर्मीली निवासी कोंडा गांव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।



