कोरियर कंपनी से फेंचायजी ले दगाबाज ने साढ़े पंद्रह लाख का पार्सल किया पार..... चार साल बाद रायपुर से हुआ गिरफ्तार.... कैसे हुई वारदात पढ़ें पूरी खबर....

कोरियर कंपनी से फेंचायजी ले दगाबाज ने साढ़े पंद्रह लाख का पार्सल किया पार..... चार साल बाद रायपुर से हुआ गिरफ्तार.... कैसे हुई वारदात पढ़ें पूरी खबर....

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर। डीटीडीसी कोरियर कंपनी को फ्रेंचाइजी ले साढ़े 15 लाख रुपए का चूना लगाए जाने के मामले में पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे नामजद आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।  पुलिस ने बताया कि डीटीडीसी कोरियर कंपनी के एरिया मैनेजर प्रार्थी कृष्णा भगत  हाउस नम्बर 86 सेक्टर 2 एकता नगर गुढ़ियारी रायपुर थाना गुढ़ियारी रायपुर द्वारा द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि रवि बजरानी पिता किशोर बजरानी उम्र 30 साल निवासी ब्रम्हरोड , अस्थाई निवास अनमोल सुपर मार्केट के आगे सिमरन हाईट स्वर्ण क्लेशन रोड महावीर नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर वर्ष 2019 में ब्रम्हरोड अम्बिकापुर में कोरियर कम्पनी डीटीडीसी कोरियर सर्विस की फ्रेंचाइजी कम्पनी से लेकर कोरियर का व्यवसाय पर रहा था, आरोपी द्वारा कोरियर सर्विस के दौरान क्लेशन का कुल 15 लाख 57 हजार 328 रुपये का गबन कर लिया गया हैं।  प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 409  का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एएसपी विवेक शुक्ला और कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि  उक्त मामले में विवेचना दौरान पाया गया कि डीटीडीसी नागपुर में कोरियर तथा ई कामर्स पार्सल डीलिवरी हेतु रवि बजरानी से अनुबंध किया था।  दिनांक 16 अप्रैल 2019 से 1 अक्टूबर 2019 तक जिन पार्सलो में मोबाइल, कपड़े, जूते, घडिया तथा अन्य सामाग्री की डिलिवरी आरोपी के द्वारा की गई थी , नगद रुपये लगभग 15 लाख 57 हजार 328 रूपये आकी गई थी । आरोपी द्वारा डीटीडीसी कोरियर सर्विस को देय था, उक्त रुपये को कंपनी को भुगतान न करते हुये रकम सहित आरोपी के फरार होने पर तथा आरोपी द्वारा फर्म से की अनुबंध के अनुसार अमानत में खयानत करना पाया गया था ,आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली  राजेश सिंह, उप निरीक्षक अशोक मिश्रा,आरक्षक रुपेश महंत,अमित राजवाड़े, शिव राजवाड़े शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)