जल संकट की खबर पर अंबिकापुर पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव.... निवास तपस्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की बैठक ले वैकल्पिक व्यवस्था पर दिया जोर.... रविवार को पूरे अमले के साथ बांकी जलाशय का करेंगे निरीक्षण....

जल संकट की खबर पर अंबिकापुर पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव.... निवास तपस्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की बैठक ले वैकल्पिक व्यवस्था पर दिया जोर.... रविवार को पूरे अमले के साथ बांकी जलाशय का करेंगे निरीक्षण....

khabrigullak.com
By -
0

 


अम्बिकापुर
। बारिश की बेरुखी, अल्प वर्षा के चलते बांकी जलाशय में जल भराव की कमी से शहर में उत्पन्न पेयजल आपूर्ति संकट और निगम द्वारा केवल सुबह की पाली में पानी सप्लाई के निर्णय को  उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने बेहद गम्भीरता से लिया है। आज एक समय पानी आपूर्ति की जानकारी मिलते ही वे रायपुर से सड़क मार्ग से सीधे अम्बिकापुर पहुंचे। रविवार को 11 बजे उपमुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव बांकी जलाशय में जल भराव  के स्थिति के आकलन करने जाएंगे। उनके साथ सिंचाई विभाग, पीएचई और निगम के अधिकारी भी होंगे। वहीं शनिवार को अंबिकापुर पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री ने अपने  निवास तपस्या में नगर निगम के जन प्रतिनिधियों, जल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों और जलसंसाधन विभाग के तकनीकी अमले की बैठक बुलाई है। उन्होंने पेयजल के यथासम्भव उपलब्धता के  लिए  बांकी बांध के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी। इस बैठक में श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफ़ी अहमद,नगर निगम के महापौर डॉ अजय तिर्की,सभापति अजय अग्रवाल,जल विभाग के एमआईसी द्वितेन्द्र मिश्रा,शहर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा भी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)