पिकप से पहुंचे बदमाशों ने अंबिकापुर से उड़ाया मिक्सर मशीन... पुलिस ने 200 सीसी टीवी फुटेज खंगाल तीन बदमाशों को सूरजपुर के इस इलाके से पकड़ा...! आरोपियों से पिकप वाहन, स्कूटी बरामद, मिक्सर मशीन बरामद....

पिकप से पहुंचे बदमाशों ने अंबिकापुर से उड़ाया मिक्सर मशीन... पुलिस ने 200 सीसी टीवी फुटेज खंगाल तीन बदमाशों को सूरजपुर के इस इलाके से पकड़ा...! आरोपियों से पिकप वाहन, स्कूटी बरामद, मिक्सर मशीन बरामद....

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। शहर के शिवधारी कालोनी से मिक्सर मशीन की चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भैयाथान से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के द्वारा पिकप वाहन से चोरी की गई थी और भैयाथान में ग्राहक खोजते सरगुजा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। विवेचना के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसी कैमरे की भी जांच की थी। गांधीनगर पुलिस ने बताया कि   प्रार्थी दीपक लाल अगरिया निवासी वसुन्धरा रोड गोधनपुर द्वारा 20 जुलाई  को थाना गांधीनगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी ठेकेदारी का काम करता है  18 जुलाई को अपने मिक्सर मशीन इंजन सहित को शिवधारी कॉलोनी पंचानन हॉटल के पास कार्यस्थल (साईड) पर काम करने के बाद खड़ी कर अपने घर चला गया था, 19 जुलाई को सुबह आकर देखा तो मिक्सर मशीन अपने खड़े स्थान पर नही था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं।   रिपोर्ट पर गांधीनगर में धारा 120(बी), 379, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि विवेचना में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के सर्विलेंस सिस्टम का उपयोग कर 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज चेक किये गए, इस दौरान आरोपियों को ट्रैक करने पर 3 आरोपियों की घटना मे संलिप्तता पाई गई 2 आरोपियों द्वारा स्कूटी मे एवं अन्य 1 आरोपी द्वारा पिकप वाहन से आकर मिक्सर मशीन को चोरी कर ले जाना पाया गया, आरोपियों के सम्बन्ध मे अन्य तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पिकप वाहन चालक महेंद्र कुमार गौतम आत्मज हरि गौतम उम्र 24 वर्ष साकिन रमेशपुर बलंगी जिला बलरामपुर हाल मुकाम पटपरिया गांधीनगर को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपने साथी सौरभ सोनी आत्मज नरेश सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी घुटरापारा अम्बिकापुर एवं विशद कुमार पाण्डेय उर्फ़ सोनू आत्मज रामदेव पाण्डेय  27 वर्ष निवासी दर्रीपारा मणिपुर के साथ मिलकर उक्त मिक्सर मशीन को पिकप से चोरी कर भैयाथान ले जाकर सौरभ सोनी के गाँव मे रखना स्वीकार किया गया जो मामले मे अन्य 2 शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा मिक्सर मशीन को चोरी करना स्वीकार किया गया जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। आरोपियों के निशानदेही पर मिक्सर मशीन किमती लगभग 1 लाख 50 हजार को भैयाथान से बरामद किया गया हैं।  घटना मे प्रयुक्त पिकप वाहन एवं स्कूटी जप्त किया गया हैं, आरोपी सौरभ सोनी एवं विशद कुमार पाण्डेय आदतन बदमाश किस्म के हैं जिनके विरुद्ध पूर्व मे भी जिला सरगुजा एवं जिला सूरजपुर मे आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह,अनिल सिंह, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, भोजराज पासवान, मदन गोपाल परिहार, आरक्षक उमाशंकर साहू, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, गणेश कदम्ब, विरेन्द्र पैकरा, सत्येन्द्र दुबे, संजीव चौबे, अनिल पैंकरा, घनश्याम देवांगन सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

चोरी का सामान बेचने के साथ रखते थे गिरवी भी

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आदतन चोर हैं, उनके द्वारा चोरी का सामान गिरवी भी रखा जाता था, अब संदिग्ध खरीददारों की भी पड़ताल की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)