बांकी जलाशय में कम पानी भराव होने से नगर निगम द्वारा अब रविवार से केवल सुबह की पाली में ही की जायेगी पेयजल सप्लाई.....

बांकी जलाशय में कम पानी भराव होने से नगर निगम द्वारा अब रविवार से केवल सुबह की पाली में ही की जायेगी पेयजल सप्लाई.....

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बांकी जलाशय में कम जल भराव के चलते पेयजल आपूर्ति की समस्या गहरा गई है। नगर निगम के द्वारा जलाशय की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए शहर में 23 जुलाई रविवार से अब केवल सुबह की पाली में ही पानी सप्लाई करने का  निर्णय लिया गया है, जबकि दूसरी पाली में पानी की सप्लाई नहीं होगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता वाले स्थलों पर टैंकर के माध्यम से जल सप्लाई किया जायेगा। अल्प वर्षा के चलते जलाशयों में कम भराव से चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)