बारिश के इस सीजन में एक माह के भीतर प्रकृति ने लगातार चौथी बार ततेरी आंखे..... झमाझम बारिश के बीच गर्जना रूपी दहाड़ के साथ फिर किया बज्र प्रहार....! एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे,..दो मवेशियों की मौत, देखें कहां हुई घटना ... पढ़ें पूरी खबर....

khabrigullak.com
By -
0

मैनपाट( महेश यादव)। मैनपाट क्षेत्र में प्रकृति की वज्र प्रहार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की रात ग्राम नर्मदापुर में झमाझम बारिश के दौरान एक घर में गाज गिरी, जिससे घर में सो रहे परिवार के चार सदस्य झुलस गए,जबकि दो मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नर्मदापुर निवासी बुधन माझी पिता डोलो माझी के घर पर गाज गिरी थी। गनीमत था परिवार के सदस्य गाज के अधिक प्रभाव में नही आए, अन्यथा गंभीर घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। ज्ञात हो कि मैनपाट क्षेत्र में बारिश के इस सीजन में गाज गिरने की चार घटनाओं में अभी तक 13 मवेशियों की मौत हो चुकी है, इसके अलावा एक श्रमिक की भी मौत हुई थी, जबकि बुधवार की घटना में चार ग्रामीण झुलस गए। झुलसे ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)