सूरजपुर(भूपेंद्र राजवाड़े)। जिले के ग्राम नरेशपुर में पुरानी रंजिश पर मां, उसकी दो बेटी और एक बेटे ने मिलकर पड़ोसी सुखलाल हरिजन 50 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया। खबर पर सूरजपुर पुलिस ने आरोपी महिला रनिया बाई सहित उसकी बेटी,बेटे को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि मृतक और आरोपी ग्राम नरेशपुर के रहने वाले हैं। मृतक महिला के ऊपर चरित्र को लेकर गलत आरोप लगता था, जिसका महिला कई बार विरोध कर चुकी थी, इस बात को लेकर उनके बीच पहले भी विवाद हो चुका था। घटना दिवस बुधवार की रात पुनः उनके बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पड़ोसी महिला ने अपनी पुत्र, पुत्र के साथ मिल राड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चरित्र पर बार - बार लांछन लगाए जाने से परेशान महिला ने पड़ोसी को बेटे, बेटियों के साथ मिल उतारी मौत के घाट... राड़ से तब तक पीटते रहे जब तक उसकी सांसे नही थम गई... जिले के इस इलाके में हुई वारदात, पढ़ें पूरी खबर........
By -
जुलाई 06, 2023
0
Tags:




