लम्बे समय से नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त एक नशे के सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में पाई सफलता... जशपुर जिले की ओर से इस इलाके तक पहुंचने में हो गया था कामयाब.... बेचने से पहले पकड़ाया....

लम्बे समय से नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त एक नशे के सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में पाई सफलता... जशपुर जिले की ओर से इस इलाके तक पहुंचने में हो गया था कामयाब.... बेचने से पहले पकड़ाया....

khabrigullak.com
By -
0

 

 


अंबिकापुर
।  लंबे समय में नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त एक नशे के सौदागर को बतौली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि ग्राम बिरिमकेला निवासी रंजीत तिर्की द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर खरीद फरोख्त करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी।  पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही पर लगातार नजर रखा जा रहा था । मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि संदेही रंजीत तिर्की द्वारा पत्थलगांव की ओर से काफी मात्र मे प्रतिबंधित नशीला टेबलेट की तस्करी कर अपने घर तरफ लाकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा हैं। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, संदेही ने अपना नाम रंजीत तिर्की पिता मुंशी राम तिर्की   26 वर्ष निवासी मांझापारा बिरिमकेला थाना बतौली का होना बताया जो संदेही के कब्जे से रखे झोले मे रखे समान के बारे मे पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा टालमटोल करने पर झोला की तलाशी लेने पर 4 डिब्बों में कुल 576 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस मिला, उक्त नशीले टेबलेट के सबंध मे आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज पेश नही किया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अवैध प्रतिबंधित नशीला टेबलेट रखकर ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना बतौली में धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, महिला आरक्षक मेरी लकड़ा,अशोक भगत, आनंद केरकेट्टा, हरिनंदन, राजेश लकड़ा, पंकज, विजय सोनवानी, भगलू सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)