शौचालय के समीप गांजा फूंक रहे बदमाशों ने शौच के लिए पहुंचे युवक के पेट में चलाया उस्तरा.... शहर के नशे के इस गढ़ में एक माह के भीतर इस तरह की दूसरी घटना.... पुलिस ने तीन बदमाशों पर किया नामजद एफआईआर.....

शौचालय के समीप गांजा फूंक रहे बदमाशों ने शौच के लिए पहुंचे युवक के पेट में चलाया उस्तरा.... शहर के नशे के इस गढ़ में एक माह के भीतर इस तरह की दूसरी घटना.... पुलिस ने तीन बदमाशों पर किया नामजद एफआईआर.....

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर। शहर के पुराने नशे के  गढ़ के रूप में चर्चित सत्तीपारा देवान तालाब इलाके में बुधवार की रात पुनः एक युवक के ऊपर बदमाशों ने चाकू या उस्तरा जैसे हथियार से हमला कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने घायल युवक मंजर खान के भांजे रासिद खान सदररोड निवासी की शिकायत पर आरोपी कालू, दुर्गेश और संतोष सभी देवान तालाब मोहल्ला निवासी सहित अन्य के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 324, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।  देवान तालाब इलाके में एक माह के भीतर यह लगातार दूसरी चाकूबाजी की घटना है। बुधवार की शाम हुए घटना के बारे में घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह देवान तालाब के बगल में स्थित शौचालय गया था, तभी बदमाशों ने उससे विवाद करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि हमलावर गांजा सहित अन्य नशा का सेवन कर रहे थे।

शौचालय के आपस दिन भर रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा

बताया जा रहा है कि देवान तालाब के बगल में स्थित शौचालय के आसपास दिन भर नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है। यहां न सिर्फ शराब का सेवन होता है बल्कि गांजा, ब्राउन शुगर, नशीली इंजेक्शन लेकर भी नशेड़ी  बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस कारण मोहल्ले के लोग उक्त शौचालय का उपयोग करने से डरते हैं कि नशेड़ी उनके साथ कोई घटना न कर दें। इस स्थल पर देर रात तक नशेड़ी बैठते हैं मगर सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस गश्त के लिए नहीं पहुंचती है। मोहल्ले वालों का कहना है कि यही कारण है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, देवान तालाब मोहल्ले के नशे के इलाके में अभी भी गांजा, ब्राउन शुगर की बिक्री बेरोकटोक जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)