बिग ब्रेकिंग...एसईसीएल के रीजनल स्टोर से सशस्त्र बदमाशों ने डाली 15 लाख के कॉपर वायर की डकैती.... पुलिस ने 6 आरोपियों को हथियार, वायर और घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ दबोचा.....
By -
अगस्त 18, 2023
0
सुरजपुर ( भूपेंद्र राजवाड़े)। सशस्त्र डकैतों के द्वारा एसईसीएल विश्रामपुर रीजनल स्टोर से 15 लाख रुपए कीमत के तांबे का केबल पार किए जाने के मामले में विश्रामपुर पुलिस ने
6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, डकैती में शामिल चार अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं । बताया जा रहा है कि 11 अगस्त की रात्रि रिजिनल वर्कशॉप में दीवाल फांद कर सशस्त्रडकैतों ने 70 एमएम पावर कॉपर केवल 2 बंडल तथा स्टोर रूम से 3 बंडल कुल 14 लाख रुपए के सामानों की डकैती की थी। सुरक्षा प्रहरी नितेश सिंह और तौफीक खान द्वारा घटना की शिकायत विश्रामपुर थाना में दर्ज कराई गई थी । मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आई कल्याण इलिसेला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक एसएस पैकरा को जरुरी दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस मामले के 6 आरोपियों को हथियार सहित दस लाख रुपए मूल्य का तार जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में शंकर मानिकपुरी पिता सुखेम दास उम्र 38 निवासी माईनस कालोनी झोपडीपट्टी विश्रामपुर से घटना में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड , तलवार, कापर केबल का टुकड़ा, दिलीप सिंह पिता जलान्वर सिंह 52 वर्ष निवासी माईनस कालोनी विश्रामपुर से घटना में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड, स्कूटी क्रमांक सीजी 29 ए इ 9127, कापर केबल , आरोपी ईश्वर चंद यादव पिता मानसाय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी हाल मुकाम माईनस कालोनी विश्रामपुर से घटना में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड, एक नग पीले रंग का लोहे का पाईप, आरोपी जशपाल सिंह उर्फ बादल सिंह उर्फ बादल पिता हरदेव सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी बाजारपारा शिवनदनपुर केबल परिवहन करने में प्रयुक्त पीकप क्रमांक यूपी 64 बट बीटी 4574 तथा कॉपर केबल वायर और आरोपी प्रमोद मण्डल पिता रामेश्वर मंडल उम्र 35 वर्ष निवासी माईनस कालानी झोपडपट्टी से तलवार का कव्हर , केबल टुकड़ा, आरोपी रंगलाल उर्फ रंगा पिता कलेश्वर सिंह गौड़ 22 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 29 ए इ 2293 , एक नग देशी कट्टा, केबल तार काटने में प्रयुक्त ब्लेड को जप्त किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक एसएस पैकरा ने बताया कि गिरफ्तार 6 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है । उन्होंने बताया कि प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी सीपी तिवारी, सउनि शशि शेखर तिवारी, सोहन सिंह , प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, विकास सिंह, रामनिवास तिवारी, शरद सिंह आर युवराज यादव, रोशन सिंह, अखिलेश पाण्डेय, ललन सिंह, दीपक दुबे, खेलसाय राजवाड़े, कृष्णा सिंह, रविशंकर पाण्डेय, संजीव राजवाडे, विजय साहू, योगेश्वर पैकरा, सुरेन्द्र सिंह तथा महिला आरक्षक कमला सिंह, तेरेसा तिग्गा, द्रौपदी राजवाड़े सक्रिय रहे।
Tags:




