भाजपा ने रामानुजगंज विधानसभा में फिर रामविचार को दिया मौका.... लुण्ड्रा में प्रबोध मिंज, प्रेमनगर भूलन सिंह मराबी, भटगांव लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते के साथ चार नए चेहरे पर मुहर.....

भाजपा ने रामानुजगंज विधानसभा में फिर रामविचार को दिया मौका.... लुण्ड्रा में प्रबोध मिंज, प्रेमनगर भूलन सिंह मराबी, भटगांव लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते के साथ चार नए चेहरे पर मुहर.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने जाने से दावेदारों ने जमकर खुशी मनाते हुए कहा संगठन ने जो विश्वास जताया है उसपर वे खरा उतरते हुए अपनी - अपनी सीटों पर जीत दर्ज करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। घोषित दावेदारों की सूची में सरगुजा संभाग के 5 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। सरगुजा के लुण्ड्रा विधानसभा के लिए अंबिकापुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रबोध मिंज के नाम की घोषणा की गई। वहीं रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, प्रेमनगर के लिए भूलन सिंह मराबी, भटगांव के लिए लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर के लिए शकुंतला सिंह पोर्ते के नामों की घोषणा की गई। इस सूची में केवल रामविचार नेताम को पुनः मौका मिला है जबकि शेष सभी चेहरे विधानसभा चुनाव के लिए नए हैं। इन दावेदारों में... प्रबोध मिंज वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम अंबिकापुर, पूर्व में दो बार अंबिकापुर के मेयर रहे। पूर्व में बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी रहे। पूर्व में सरपंच, जनपद अध्यक्ष, तथा जिला पंचायत सदस्य भी रहे। ...... भुलन सिंह मराबी वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष बीजेपी सुरजपुर जिला हैं, वे पूर्व में जिला पंचायत सदस्य व सरपंच भी रह चुके हैं। ...... लक्ष्मी राजवाड़े वर्तमान में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुरजपुर जिला। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य व जनपद सदस्य रह चुकी हैं। ........ शकुंतला पोर्ते वर्तमान में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बलरामपुर जिला, पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वर्तमान में सरपंच भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)