सावन सुंदरी बनी अर्चना.... खेल कूद में सरिता प्रथम और सीमा ने प्राप्त की द्वितीय स्थान.... तेजस्विनी क्षत्रिय महिला सभा ने किया विविध आयोजन.....

सावन सुंदरी बनी अर्चना.... खेल कूद में सरिता प्रथम और सीमा ने प्राप्त की द्वितीय स्थान.... तेजस्विनी क्षत्रिय महिला सभा ने किया विविध आयोजन.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति के द्वारा सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन वाटर पार्क में किया गया। समिति की अध्यक्ष उर्मिला सिंह की अगुवाई में महिलाओं ने सावन महोत्सव पूरे उत्साह से मनाया. कार्यक्रम में सावन के गीतों को इंदु सिंह के द्वारा ढोलक के थाप के साथ बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया रंगारंग कार्यक्रम एवं खेलकूद के साथ साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण किया गया और उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। समिति ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम सरिता सिंह एवं सीमा सिंह द्वितीय स्थान पर रही l सावन सुंदरी प्रतियोगिता में अर्चना सिंह विजेता रही, समिति की अध्यक्ष उर्मिला सिंह के द्वारा उन्हें पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.. I कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य आशा राणा सिंह, माया सिंह, शांता सिंह, वंदना सिंह तोमर, शशि संजय सिंह, सीमा सिंह परमार, नीना सिंह, इंदू सिंह लतिका सिंह, अर्चना सिंह, सुप्रिया सिंह, सरिता सिंह, इंग्लेश सिंह, नीरजा सिंह, वसुधा सिंह, वंदना सिंह देव, शशि रमेश सिंह, सीमा सिंह, सविता सिंह, रीता सिंह, अंतिमा सिंह, नीलू सिंह, गीता सिंह, विनीता सिंह, श्वेता सिंह, सुनीता सिंह, पूजा सिंह, भारती सिंह, प्रियंका सिंह, अंजलि सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)