सरगुजा पुलिस ने दो आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर 36 किलो 320 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त पीकप, 2 नग मोबाइल बरामद करने में पाई सफलता....

सरगुजा पुलिस ने दो आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर 36 किलो 320 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त पीकप, 2 नग मोबाइल बरामद करने में पाई सफलता....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सीतापुर पुलिस ने दो आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 किलो 320 ग्राम गांजा और प्रयुक्त पीकप वाहन, 2 नग मोबाइल बरामद करनें में सफलता पाई है। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि 16 अगस्त को थाना सीतापुर पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि दो संदिग्ध व्यक्ति पीकप वाहन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर सीतापुर की ओर जा रहे हैं, सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले को वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान मे लेकर विधिवत कार्यवाही करते हुए संदिग्ध पीकप वाहन की घेराबंदी कर पकड़कर पीकप वाहन मे बैठे संदेहियो से पूछताछ किया गया। पुलिस टीम की पूछताछ मे संदेहियो द्वारा अपना नाम श्रवण कुमार पिता कंवर प्रसाद 26 वर्ष पशुपतिपुर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर, दयासिंह पिता देवमूरत सिंह 28 वर्ष सकिन बजरा पटेलपारा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर का होना बताये, पुलिस टीम द्वारा पीकप वाहन की तलाशी लेने पर 36 किलो 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये बरामद हुआ, आरोपियों से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु रखना स्वीकार किया गया,आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 190/23 धारा 20(बी)(ii) (सी), 29 एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त पीकप वाहन एवं 2 नग मोबाइल जप्त किया गया। कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक अश्वनी सिंह,प्रधान आरक्षक नन्द कुमार प्रजापति,आरक्षक धनकेश्वर यादव, अलोक गुप्ता, दिलसुख लकड़ा, अभिषेक राठौर शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)