अंबिकापुर विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अगस्त को आमजन से करेंगे भेंट मुलाकात ..... सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी......
By -
अगस्त 17, 2023
0
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 22 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमजन से भेंट मुलाकात कर न सिर्फ समस्याओं का समाधान करेंगे बल्कि जन आंकांक्षाओ के अनुरूप विकास की नई सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के उक्त तिथि को सरगुजा प्रवास के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। विदित हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सीतापुर और लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में प्रवास किया गया था, उस दौरान उन्होंने दोनो विधासभा क्षेत्र में नए विकास कार्यों की घोषणा भी की थी, जबकि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में उस दौरान क्षेत्रीय विधायक टीएस सिंहदेव के बाहर रहने के कारण उन्होंने भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थगित कर दिया था, हालांकि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम नही हो पाने के पीछे मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक के बीच चल रहे तल्खी को भी प्रमुख कारण माना जा रहा था।
Tags:




