स्कूल परिसर में बस का रास्ता रोक लाठी डंडे से लैस बदमाशों ने नाबालिग छात्र की बेदम पिटाई कर तोड़ा हाथ..... पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत की कार्यवाई......
By -
अगस्त 16, 2023
0
अंबिकापुर। मैनपाट के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में आज 16 अगस्त को आधा दर्जन लाठी डंडे से लैस बदमाशों ने स्कूल बस का रास्ता रोक कक्षा 9 वीं के नाबालिग छात्र के साथ मारपीट किए जाने से विद्यार्थी दहशत में रहे। किसी प्रकार शिक्षकों ने बीच बचाव कर छात्र को बचाया, हालांकि मारपीट से छात्र को गंभीर चोट आई है, परिजनों के मुताबिक पुत्र का एक हाथ टूट गया है। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि इस मामले में मैनपाट पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 147,148,149,341,294,506 बी, 323 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्र द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किए जाने और कथित रूप से एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने से नाराज होकर युवकों ने मारपीट की। बीच बचाव में शिक्षकों को भी चोटें आईं। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्तिथि बनी हुई है।
Tags:




