मां ने लड़की पैर और सनकी पुत्र ने पड़ोसी का पत्थर से कुचल दिया सिर..... शहर से लगे ग्राम में घर के भीतर होती रही वारदात... बाहर जान बचाने गुहार लगाते रहे मृतक के परिजन.....
By -
अगस्त 16, 2023
0
अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम जगदीशपुर में मां - बेटे द्वारा पड़ोसी अमरेश यादव की सिर कुचल नृशंस हत्या कर दिए जाने से सनसनी फ़ैल गई। मां ने पैर पकड़ी और पुत्र तब तक सिर में पत्थर और पीढ़ा पटकता रहा जबतक की उसकी मौत नही हो गई। इधर घर के बाहर बेटे की जान बचाने के लिए परिजन गुहार लगाते रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रार्थिया रामबाई निवासी जगदीशपुर पटेलपारा ने मणीपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिवस 15 अगस्त की शाम को इसके लड़के अमरेश यादव का पड़ोस मे रहने वाले रुपनारायण राजवाड़े से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था वाद विवाद बढ़ने पर रुपनारायण और उसकी माँ सोनकेलिया प्रार्थिया के लड़के को घर के अंदर खींचकर ले गए जो प्रार्थिया अपने लड़के को बचाने हेतु बाहर हो हल्ला करने चली गई इसी बीच मे अंदर से किसी चीज के पटकने का आवाज़ आया जो बाद मे प्रार्थिया अंदर जाकर देखी तो उसका लड़का घर मे मृत हालत मे पड़ा हुआ था, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में धारा 302, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर मामले के आरोपी रुपनारायण उर्फ़ रुपन राजवाड़े आत्मज और सत्यनारायण राजवाड़े 21 वर्ष और उसकी मां सोनकेलिया राजवाड़े 40 वर्ष दोनों साकिन जगदीशपुर पटेलपारा थाना मणीपुर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश होने के कारण वाद विवाद होने पर मृतक अमरेश यादव के सर मे पत्थर मारकर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, निरीक्षक प्रदीप जयसवाल, सहायक उपनिरीक्षक नवल किशोर दुबे, ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महेश्वर सिंह ,विपिन तिवारी, आरक्षक अतुल शर्मा, सुरेश गुप्ता, दिनेश यादव, अविनाश गुप्ता शामिल रहे।
Tags:




