देश भक्ति की भावना के साथ सरगुजा में मनाया गया आजादी पर्व, डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहाण.... स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति.... जगह जगह निकाली गई तिरंगा रैली... भारत माता के जयकारे से गूंजता रहा शहर से लेकर गांव तक का हर इलाका....
By -
अगस्त 15, 2023
0
अंबिकापुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह समूचे सरगुजा जिले में देश भक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, पंचायतों में संस्था प्रमुखों, अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों में बच्चों ने रैली निकालने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। इस अवसर पर जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति देने के बाद हर्ष फायर किया । मुख्य अतिथि के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। आकाश में कबूतर छोड़ने के साथ रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि के साथ आम नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
Tags:






