दोस्त ने मारा मुक्का तो चल बसा 21 साल का जवान युवक.... मजाक के बीच शुरू हुई गाली गलौज कैसे बनी हत्या की वजह ... जाने क्या है पूरा मामला... पढ़ें पूरी खबर....
By -
अगस्त 18, 2023
0
अंबिकापुर। मजाक - मजाक में में दोस्त ने मुक्का मारा और 21 साल के जवान युवक की मौत हो गई। यह घटना शहर के कम्पनी बाजार स्थित एक सब्जी गोदाम परिसर में हुई। घटना के संबंध में पुलिस और परिजनो से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मेराल गढ़वा झारखंड निवासी धर्मेंद्र गुप्ता पिता हीरा प्रसाद गुप्ता अंबिकापुर के कम्पनी बाजार स्थित शारदा सब्जी भंडार में पिकप वाहन चलाता था, जबकि उसका मित्र ग्राम रंका झारखंड निवासी अजीत यादव भी वहीं पर पिकप वाहन चलाता था। सब्जी गोदाम के कर्मचारी मनसाय और बलजीत ने बताया कि घटना तिथि 17 अगस्त को अपरान्ह तीन से साढ़े चार बजे के बीच धर्मेंद्र और अजीत आपस में मजाक कर रहे थे, इसी बीच उनके बीच गाली गलौज होने लगी और आवेश में आकर अजीत ने उसके कनपटी के नीचे जोरदार घूंसा जड़ दिया, इस प्रहार को धर्मेंद्र नही सह पाया और बेहोश हो गया, उसकी यह हालत देख अजीत यादव उसके फुफेरे भाई आशीष गुप्ता के सहयोग से मिशन अस्पताल ले कर पहुंचा जहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोदाम में लगे सीसी टीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। हालांकि इस घटना को पिकप में जल्दी सब्जी लोडिंग को लेकर उनके बीच रोज होने वाले विवाद को भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनो के बीच मजाक करने के दौरान इस बात को लेकर ही विवाद हुआ था, जो धर्मेंद्र के मौत का कारण बनी। सहायता केंद्र प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र के मृत घोषित होने के बाद आरोपी अजीत फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के दूसरे दिन आज पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Tags:




