कुंए में मां के साथ मासूम बच्चे की तैरती मिली लाश.... तीन दिन से थी लापता... देखिए सरगुजा संभाग के इस इलाके में हुई यह हृदय विदारक घटना...
By -
अगस्त 19, 2023
0
सुरजपुर। पांच माह के मासूम पुत्र के साथ पिछले तीन दिनों से लापता एक महिला का बच्चे के साथ कुंए में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। यह घटना जरही के ग्राम बैजनाथपुर ब के बनियापारा में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बनियापारा निवासी बबिता सिंह पति गणेश सिंह पिछले 16 अगस्त को अपने पांच माह के पुत्र भूपेंद्र के साथ लापता हुई थी। उसे नही ढूंढ पाने पर परिजनों के द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आज सुबह ग्रामीणों ने खेत के बगल में स्तिथ कुंए में उनका शव पानी में तैरते देखा और परिजनों के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंए से बाहर निकाला गया। मां के कमर में ही मासूम पुत्र का शव कपड़े से बंधा था। ग्रामीण क्षेत्रों में माताएं अक्सर दूध मुंहे बच्चों को कमर में कपड़े से बांध कर काम करती हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः पैर फिसलने से उनकी कुंए में जल समाधि हुई होगी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मां के साथ मासूम बच्चे का शव देख लोगों का कलेजा फट रहा था। घटना से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
Tags:




