बिरयानी के लिए युवक बना हैवान .. 17 साल के किशोर को 55 से अधिक बार चाकू से गोदा.... बाल पकड़ सड़क पर घसीटा और नाचा भी... वारदात की सीसी टीवी कैमरे में कैद तस्वीर ने पुलिस के भी कर दिए रोंगटे खड़े ....

बिरयानी के लिए युवक बना हैवान .. 17 साल के किशोर को 55 से अधिक बार चाकू से गोदा.... बाल पकड़ सड़क पर घसीटा और नाचा भी... वारदात की सीसी टीवी कैमरे में कैद तस्वीर ने पुलिस के भी कर दिए रोंगटे खड़े ....

khabrigullak.com
By -
0


 सूत्र। बिरयानी खरीदने रुपए नही देने पर एक युवक हैवान बन गया। उसने रुपए देने से मना करने वाले 17 वर्षीय युवक का न सिर्फ गला दबाया बल्कि 55 से भी अधिक बार चाकू से गोद दिया, उसकी हैवनित यहीं नहीं रुकी .. उसने किशोर का बाल पकड़ गली में घसीटते हुए नाचा भी। उसकी वहशीपन की यह वीडियो सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रोंगटे खडे कर देने वाली यह वारदात दिल्ली के वेलकम कालोनी में करीब एक सप्ताह पूर्व हुई। घटना का सीसी टीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मीडिया के समक्ष बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है, उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विवेचना में पता चला कि घटना दिवस की रात करीब 11 बजे आरोपी के लिए जाफराबाद निवासी 17 वर्षीय किशोर ने बिरयानी खरीदने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सीसी टीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि आवाज सुन कुछ लोगों ने दरवाजा खोला था , जिन्हे आरोपी ने चाकू दिखा धमकी दी थी। हमला करने के बाद आरोपी ने खून से लथपथ किशोर का बाल पकड़ लिया और खींचते हुए घसीटा, कैमरे में नजर आ रहा है कि इस दौरान आरोपी नृत्य भी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे में था। हमला के बाद आरोपी, अचेत किशोर से 350 रुपए भी लूटकर भाग गया था। इसके बाद किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के आंखों के नीचे, पीठ, गला और चेहरे पर चाकू से वार के 54 से अधिक निशान मिले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)