लखनपुर। (शाहबाज)। सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर लखनपुर विकासखंड के ग्राम जनकपुर में राजस्व विभाग की टीम ने ट्रक से परिवहन हो रहे 292 नग यूके लिप्टस की बल्ली जब्त करने की कार्यवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने ट्रक चालक का बयान लेते हुए पंचनामा बना जब्त ट्रक और लकड़ी लखनपुर थाना के सुपुर्द किया है। अधिकारियों के मुताबिक ट्रक चालक बिक्की कश्यप निवासी लोरमी मुंगेली के द्वारा लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। यूके लिप्टस पेड़ कटाई और परिवहन के संबंध में उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। पुछताछ में चालक ने बताया कि वह निरंजन सिंह राजपूत के कहने पर लकड़ी लोड कर ले जाने जनकपुर में ट्रक लेकर नवाज खान के माध्यम से आया था। अधिकारियों ने बताया कि यूके लिप्टस पेड़ की कटाई निजी भूमि से की गई है, मगर संबंधितों के द्वारा इसके लिए सक्षम अधिकारी से कोई वैध अनुमति नहीं ली गई।
यूके लिप्टस की 293 नग बल्ली लोड ट्रक जब्त ... कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने लखनपुर के इस इलाके में की कार्रवाई ....
By -
नवंबर 23, 2023
0
Tags:




