कोई उतार रहा आरती ... कोई बांध रहा राखी ... राम कुमार के पहुंचते ही लग रहा नारा हमारा बेटा आ गया...

कोई उतार रहा आरती ... कोई बांध रहा राखी ... राम कुमार के पहुंचते ही लग रहा नारा हमारा बेटा आ गया...

khabrigullak.com
By -
0


 

मैनपाट। (महेश यादव) सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में  पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो चुनाव प्रचार के लिए जहां भी जा रहे हैं बहनों, ग्रामीणों  की भीड़ उमड़ रही है। उनके उद्बोधन को सुनने के लिए हर आयु वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं। मैनपाट क्षेत्र में पहुंचने पर बहनों ने न सिर्फ उनकी आरती उतारी बल्कि कलाई पर राखी भी बांधा। उनके पहुंचते ही लोग उत्साह से भर नारे लगा रहे हैं हमारा बेटा आ गया। कमलेश्वरपुर , बतौली में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कुशासन , अपराध से परेशान होकर बहनों ने उन्हे खून से चिट्ठी लिखकर देश की सीमा से बुलाया था, बहनों ने चिठ्ठी में लिखा था, भईया अब आ जाइए।  रक्षा के लिए बहादुर फौजी की जरूरत है। सीतापुर का आदिवासी अंचल विकास के लिए तरस रहा है। आज भी ग्रामीण झेलगी में मरीजों को ढोने मजबूर हो रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं जहां तक जाने सड़क नही होने के कारण एंबुलेंस नही जा पाती है। बीमार परिजनों को अस्पताल ले जाने खाट, झेलगी में ढोना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज नही मिलने से मरीजों की मौत भी हो जाती है। कई गांव में स्वच्छ पेयजल नहीं है। बारिश, गर्मी के मौसम में अक्सर लोग उल्टी, दस्त का शिकार हो जाते हैं। कई बार मंत्रियों , सरकार के पास गुहार लगाया गया मगर पिछड़े इलाको में आज तक विकास की किरण नही पहुंची। उन्होंने कहा कि एक बार मुझे सेवा का मौका दें। अब बदलाव का समय है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)