सूरजपुर। (ब्यूरो)जिला के ग्राम तिलसिवां में कुंए में गिर जाने से 5 वर्षीया मासूम काजल पिता जय सिंह गोंड की मौत हो गई। यह घटना 8 नवंबर को रात 8 बजे हुई। खबर पर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची मगर अंधेरे के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था । आज सुबह पुनः जिला सेनानी संजय गुप्ता सर के मार्गदर्शन पर दल प्रभारी बीरबल गुप्ता, धनसाय, नेताम, कृष्ण सिंह ,बृज बिहारी, अशोक सिंह, विदेश सिंह, हंस लाल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। घटना से गांव में शोक है, वही परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस द्वारा शव बरामद कर पंचनामा, पोस्ट मार्टम की कार्यवाई की जा रही है।
कुंआ में गिरने से 5 वर्षीया मासूम की मौत , होम गार्ड की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव...
By -
नवंबर 09, 2023
0
Tags:




