यूपी के आतंकी निरोधक दस्ते ने छत्तीसगढ़ के इस इलाके में दबिश दे संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार .. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का था छात्र...

यूपी के आतंकी निरोधक दस्ते ने छत्तीसगढ़ के इस इलाके में दबिश दे संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार .. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का था छात्र...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में पिछले तीन महीने से रह रहे एक संदिंध आतंकी को उत्तरप्रदेश की एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता ) ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस के द्वारा पकड़े गए संदिध आतंकी के आईएसआईएस से संबंध होने की भी जानकारी दी गई है। यूपी पुलिस के मुताबिक संदिग्ध आतंकी,  मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ का है छात्र है, वह वहां से पीएचडी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वह बीते तीन महीने से भिलाई के स्मृति नगर में रह रहा था, वह अकेला ही रहता था इसलिए उसके संबंध में अन्य किसी कोई जानकारी नहीं है। एटीएस ने उसके आतंकी संगठन से जुड़े होने की पुष्टि होने पर दुर्ग पुलिस को सारी जानकारी देते हुए गिरफ्तार किया। वजीउद्दीन को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद दुर्ग से  लखनऊ ले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)